फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kaala kala kahe re gujri, don't mention black...

काला काला कहे रे गूजरी, मत काले का जिक्र करैै...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kaala kala kahe re gujri, don't mention black...
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ‘काला काला कहे रे गूजरी, मत काले का जिक्र करैै....’ गीत पर दर्शक जमकर झूमे। मौका था राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को खंड स्तरीय कल्चरल को-स्कूल प्रतियोगिता का। जिसमें प्रधानाचार्य मोहिंदर सिंह की देखरेख में प्रतिभागी बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित किया। काले रंग पै मोरनी रुदन करै आदि हरियाणवी लोकगीतों पर भी नृत्य कर धमाल मचाया। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल सभी प्रतियोगिताओं में अव्वल रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ संजीव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसमें फोक डांस, सोलो, रागिनी, स्किट आदि गतिविधियां आयोजित की गईं। जजों में महिपाल, सुशील कुमार, सोमबीर, अजय कश्यप आदि शामिल रहे। रेखा, प्रीति चतुर्वेदी, सीमा रानी, सुनीता, कुलदीप शर्मा, रवि, रश्मित, ईशा, हवा सिंह, हर्ष, ललिता, आरोधना स्वाति, संजू लता, केशव, दिनेश ने सहयोग दिया। इसमें कक्षा पांच से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
एकल नृत्य कक्षा पांच से आठ
प्रथम पुरस्कार राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल
द्वितीय पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा
तृतीय पुरस्कार राजकीय उच्च विद्यालय बलड़ी
सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभरी
रागिनी कक्षा पांच से आठ ...
प्रथम पुरस्कार राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल
द्वितीय पुरस्कार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन करनाल
तृतीय पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभरी
सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा
नाटिका कक्षा पांच से आठ ...
प्रथम पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा
द्वितीय पुरस्कार राजकीय उच्च विद्यालय बलड़ी
नाटिका कक्षा नौ से 12 ...
प्रथम पुरस्कार राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल
द्वितीय पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकवाला गुजरान
समूह नृत्य कक्षा पांच से आठ...
प्रथम पुरस्कार राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल
द्वितीय पुरस्कार राजकीय उच्च विद्यालय बलड़ी
समूह नृत्य कक्षा नौ से 12...
प्रथम पुरस्कार राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल
द्वितीय पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा
तृतीय पुरस्कार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा
सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभरी
एकल नृत्य कक्षा नौ से 12...
प्रथम पुरस्कार राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल
द्वितीय पुरस्कार राजकीय उच्च विद्यालय महमदपूर
तृतीय पुरस्कार राजकीय उच्च विद्यालय बलड़ी
सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed