फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JPS Academy team first in group singing competition

Karnal News: समूहगान प्रतियोगिता में जेपीएस अकादमी की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
JPS Academy team first in group singing competition
- भारत विकास परिषद शाखा की ओर से करवाया गया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से निजी स्कूल में समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जेपीएस अकादमी की टीम प्रथम, विवेकानंद विद्या निकेतन की टीम द्वितीय तथा एमएम स्कूल की टीम तृतीय रही।

भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा इस प्रकार कार्यक्रम आयोजित कर युवा पीढ़ी में देश भक्ति की भावना पैदा करने का कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि योगेश कंसल ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं। प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा जिला मीडिया समन्वयक डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना बढ़ती है। इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। विद्यालय के निदेशक आरवी भारद्वाज ने अतिथियों का आभार किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के मार्गदर्शक डॉ बूटी राम, सचिव डॉ प्रवीण, महिला प्रमुख कमलेश जिंदल, राम अवतार जिंदल, लाभ सिंह राणा, डॉ. भजनलाल, सीमा अरडाना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed