फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JPS Academy Nising first in group dance competition

Karnal News: समूह नृत्य प्रतियोगिता में जेपीएस अकादमी निसिंग प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
JPS Academy Nising first in group dance competition
करनाल। बाल भवन में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन जेपीएस अकादमी निसिंग की छात्राओं ने शिव ताडंव में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जेपीएस अकादमी असंध के युगांक अत्री व चिराग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समूह चार की पोस्टर प्रतियोगिता में हरमन प्रथम, अंशिका द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं लड़के व लड़कियों के लिए करवाई गईं, जिसमें 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मालिक ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। मंच संचालन भारत भूषण व रजनीश चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन


तीसरे दिन के परिणाम
समूह दो की समूह नृत्य प्रतियोगिता में जेपीसी अकादमी निसिंग प्रथम, प्रताप पब्लिक स्कूल द्वितीय, जेपीएस अकादमी असंध की टीम तृतीय रही। समूह तीन की पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अनन्या सिंगला प्रथम, गुरनुर कौर द्वितीय, दिपांशु तृतीय रही। समूह दो की ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में युगांक अत्री व चिराग प्रथम, अनन्या व दृष्टि द्वितीय व दक्ष व केशव तृतीय रहे। समूह तीन की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिशा व नवनीत प्रथम, अक्षत त्यागी व अरनव द्वितीय व शाशंक व राघव तृतीय स्थान रहे। समूह चार की पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में हरमन प्रथम, द्वितीय अंशिका, मुस्कान तृतीय रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के चौथे दिन समूह नृत्य, शास्त्रीय एकल नृत्य, प्रदेशभक्ति समूह प्रतियोगिता, दीया व मोमबत्ती सजावट, रेखाचित्र प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed