फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Journey from constable to inspector, 56 awards in 35 years of service

Karnal News: सिपाही से निरीक्षक तक का सफर, 35 साल की नौकरी में 56 पुरस्कार

Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Journey from constable to inspector, 56 awards in 35 years of service
102... पांच पुलिसकर्मियों को विदाई देते एसपी गंगा राम पुनिया। प्रवक्ता पुलिस - फोटो : संवाद

विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लगे और अलग-अलग तरह के अपराध के मामलों को सुलझाया। साथ ही समाज के हित में भी काम किया। ऐसे पांच पुलिसकर्मी निरीक्षक तक का सफर तय करके शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। 35 से लेकर 40 साल की नौकरी में अपने काम के बल पर इन जवानों ने 10 से लेकर 56 पुरस्कार तक प्राप्त किए हैं। शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में पानीपत, अंबाला और करनाल के रहने वाले इन जवानों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन हुआ। एसपी गंगाराम पूनिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने पांचों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया।

ये हुए सेवानिवृत्त

- निरीक्षक राजेश चंद्र : पानीपत के गांव नौलथा निवासी राजेश चंद्र सात जून 1988 को पुलिस में सिपाही भर्ती हुए। 37 साल दो महीने की नौकरी में कुल 15 पुरस्कार मिले।
विज्ञापन


- उप निरीक्षक रामफल : पानपीत के गांव पुठर निवासी रामफल 20 मार्च 1988 को हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए। 37 साल पांच महीने की नौकरी में 49 पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


- उप निरीक्षक धर्मपाल : अंबाला निवासी धर्मपाल एक अगस्त 1985 को पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। 40 साल एक महीने की नौकरी में 29 पुरस्कार मिले।

- उप निरीक्षक सुरेश सिंह : पानीपत के गांव उगरा खेड़ी निवासी 17 अक्टूबर 1989 को पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। 35 साल 11 महीने की नौकरी में 56 पुरस्कार मिले।


- सहायक उप निरीक्षक भगवंत सिंह : करनाल के गांव सौंकड़ा निवासी आठ अप्रैल 1989 को पुलिस में सिपाही भर्ती हुए। 35 साल आठ महीने की नौकरी में 10 पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed