फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Joint Commissioner Harshit Basnal received Certificate of Excellence

Karnal News: संयुक्त आयुक्त हर्षित बसंल को मिला उत्कृष्टता प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner Harshit Basnal received Certificate of Excellence
करनाल। 166वें आयकर दिवस पर वीरवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने करनाल के संयुक्त आयुक्त (आय कर) हर्षित बंसल को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है। उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हर्षित बंसल 2015 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं। उन्हें ये प्रमाणपत्र विदेशी आय और संपत्तियों की घोषणा में करदाताओं की ओर से स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए आंकड़ों के गैर-दखलकारी उपयोग द्वारा मार्गदर्शन और सक्षम करने (एनयूडीजीई) में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। एनयूडीजीई, आयकर विभाग की एक अनूठी पहल थी, जिसे हर्षित बंसल के नेतृत्व में उनकी टीम ने क्रियान्वित किया। 100 देशों से प्राप्त स्वचालित सूचना विनिमय के तहत प्राप्त आंकड़ों के आधार पर चयनित करदाताओं को एसएमएस और ईमेल भेजकर आय वर्ष 2024-25 के लिए अपने रिटर्न संशोधित करने के लिए कहा गया। इस अभियान के अंतर्गत 30,000 से अधिक करदाताओं ने अपने आयकर रिटर्न संशोधित किए और 29,000 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी संपत्तियों तथा 1,089 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी आय की घोषणा की। करनाल में आयोजित आयकर दिवस करनाल सर्कल के उपायुक्त अमन बिसला कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिनमें अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई और क्विज प्रतियोगिता आदि आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed