फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jmajm faces bloom from rain

झमाझम बारिश से खिले चेहरे

Fri, 20 Sep 2013 10:21 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 20 Sep 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jmajm faces bloom from rain
कर्णनगरी में शुक्रवार को मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। आसमान में तेज अंधड़ के साथ छाए घने काले बादलों ने कुछ देर के लिए जहां अंधेरा कर दिया, वहीं, झमाझम हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से महसूस हो रही गर्मी से राहत दिलाई।
विज्ञापन


यह बारिश कहीं कम और कहीं अधिक हुई। दोपहर में करीब पौने दो बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज अंधड़ के साथ पूरा आसमान काला हो गया। चारों ओर अंधड़ के कारण धूल मिट्टी उड़ी नजर आई। दोपहिया वाहन चालक तो इस अंधड़ के झोले के बीच ही फंस गए। उन लोगों को अपने वाहन कुछ देर के लिए सड़क किनारे रोकने पडे़।
विज्ञापन


अंधड़ के आधे घंटे बाद कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। कुछ देर में ही शहर की कई सड़कें तालाब बनी नजर आई लेकिन बारिश चारों ओर नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ के समय तेज हवाएं चलीं। सामान्य तौर पर हवा की रफ्तार और 9.6 किलोमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश मात्र 2 एमएम होना दर्ज किया गया, जबकि काफी स्थानों पर कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी सुबह के समय 83 प्रतिशत और शाम के समय 84 प्रतिशत दर्ज की गई। वाष्प दाब सुबह के समय 22.6 एमएम और शाम के समय 21.4 एमएम दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के आसार बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed