फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jind defeated, ambala, in match

रोमांचक मुकाबले में जींद ने अंबाला को एक अंक से हराया

Sun, 13 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 13 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
jind defeated, ambala, in match
कबड्डी में हाथ आजमाती छात्राएं - फोटो : amar ujala
आर्य कन्या गुरुकुल एवं महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में 37वीं राज्य स्तरीय दो दिवसीय महिला नेशनल स्टाइल कब्ड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जींद की टीम ने अंबाला को एक अंक हराकर अपने नाम जीत दर्ज की। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईएएस खेल निदेशक हरियाणा जगदीप सिंह रहे। खेल निदेशक ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।  
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले करनाल की टीम ने 36 अंक बनाकर फरीदाबाद की टीम को 29 अंकों से मात दी। दूसरा मैच महेंद्रगढ़ और सोनीपत के बीच खेला गया, जिसमें सोनीपत ने 10 अंक के मुकाबले 25 अंक बनाकर विजय हासिल की। तीसरा मैच रोहतक और अंबाला के बीच खेला गया। अंबाला की टीम ने 20 अंक के मुकाबले 32 अंक बनाकर विजय हासिल की। चौथा मैच हिसार और पचंकूला के मध्य खेला गया। इसमें हिसार ने 21 अंक के मुकाबले 35 अंक बनाकर जीत हासिल की। पांचवां मैच जींद एवं यमुनानगर के मध्य खेला गया, जिसमें यमुनानगर के 18 अंक के मुकाबले जींद ने 39 अंक बनाकर जीत हासिल की। 
विज्ञापन

छटा मैच करनाल एवं सोनीपत के मध्य हुआ जिसमें सोनीपत ने मात्र तीन अंकों से जीत हासिल की। सातवां मैच अंबाला एवं पानीपत के मध्य खेला गया, जिसमें अंबाला 22 अंकों से विजयी रहा। 8वां मैच हिसार एवं भिवानी के मध्य खेला गया। इसमें हिसार ने भिवानी को 20 अंकों से हराकर जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच जींद एवं करनाल के बीच हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद करनाल के 22 अंकों के मुकाबले जींद ने 23 अंक बनाकर फाइनल मैच में हिस्सेदारी प्राप्त की। दूसरा सेमीफाइनल मैच अंबाला एवं हिसार के मध्य हुआ, जिसमें हिसार के 12 अंक के मुकाबले अंबाला ने 29 अंक बनाकर फाइनल में पहुंचा। फाइनल मुकाबला जींद एवं अंबाला के मध्य खेला गया। इसमें अंबाला के 21 अंक के मुकाबले जींद ने 22 अंक बनाकर मात्र एक अंक से विजय हासिल की। पीटीआई की भूमिका कबड्डी कोच दलेल, ईश्वर बढ़ान, बलवान दहिया, पानीपत कब्ड्डी संघ सेक्रेटरी डॉ. नरेश देशवाल, योगेश, सुल्तान, राजेश, जगत सिंह ने निभाई। इस अवसर पर गुरुकुल प्रधान सुरजमल बांगड ने गुरुकुल की स्थापना से आज तक के कार्यों का ब्यौरा पेश किया। इस अवसर पर विजेता टीम को मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर सुरजमल, ईश्वर, दलीप, जगत सिहं, मागेंराम, नर सिंह, प्रिंसिपल मधुरलत्ता, डॉ. राजबाला, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल दिलबाग, डॉ. विधुशी महाबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed