{"_id":"6903cd1927f77c502a05e13e","slug":"jhalak-and-gurnoor-first-in-know-india-competition-karnal-news-c-338-1-kn11005-124442-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भारत जानो प्रतियोगिता में झलक और गुरनूर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भारत जानो प्रतियोगिता में झलक और गुरनूर प्रथम
Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में वीरवार को भारत विकास परिषद सूरज शाखा ने भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया। कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की झलक और आठवीं की गुरनूर कौर ने प्रथम स्थान, एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय और विजेता पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी के अंकित व कशिश की टीम प्रथम, विजेता पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। शाखा की अध्यक्ष डाॅ. स्वर्णलता काठपाल ने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम 9 नवंबर को शाहबाद मारकंडा में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगी। संवाद
विज्ञापन