फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jewellery and Rs 80,000 stolen from Gogdipur village

Karnal News: गांव गोगड़ीपुर से गहने और 80 हजार चोरी

Mon, 12 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 12 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and Rs 80,000 stolen from Gogdipur village
करनाल। गोगड़ीपुर गांव में चोर एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। मधुबन थाना पुलिस और थाना शहर पुलिस मामले में जांच कर रही है। गोगड़ीपुर गांव निवासी राजेश मकान मालिक ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल गया हुआ था। उसे पड़ोसी रोशन ने फोन करके जानकारी दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने जब घर पहुंचकर देखा तो अलमारी का सामान बाहर निकाला हुआ था और 80 हजार रुपये व करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब थे। वहीं उनके पड़ोस में भी चोरों ने एक घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। मधुबन थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed