{"_id":"9cd818fe1677ca357943142412264be5","slug":"jewellers-stealing-millions-from-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ की दुकान से लाखों की चोरी
करनाल
Updated Tue, 28 Jan 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा बाजार स्थित सोम प्रकाश एंड संस सर्राफ की दुकान में करीब बीस
विज्ञापन
किलो चांदी व सोने के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। चोर पूरी तैयारी
के साथ आए थे।
उन्होंने गैस कटर से शटर के ताले व तिजोरी काटकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र राठी, सीआईए वन प्रभारी वीरेंद्र राणा, थाना शहर प्रभारी नायाब सिंह, डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना करने के बाद वारदात की जांच शुरू कर दी है।
सोम प्रकाश एंड संस सर्राफ की दुकान में चोरों ने रविवार की रात छत के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया। दुकान में प्रवेश करने के बाद से चोरों ने सबसे पहले दुकान में लगे हुए सीसीटीवी को तोड़ा। चोरों ने गैस कटर से शटर के ताले व तिजौरी काट कर दुकान में रखी करीब 20 किलो चांदी व सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर लाखों की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर कैमरों के रिकॉर्डर को भी अपने साथ ले गए।
जाते हुए चोर गैस सिलेंडर को भी दुकान में ही छोड़ गए। बताया जा रहा है कि चोरी की इस वारदात से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक अजय बंसल व आशीष उर्फ सुलभ बंसल ने बताया कि दुकान में रखे डिस्प्ले के सारे जेवरात व अलमारी काटकर सभी जेवरात चोर चुरा ले गए।
अभी दुकान मालिक ने चोरी हुए सामान का खुलासा नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि चोरों ने लाखाें रुपये की कीमत के जेवरात पर हाफ साफ किया है। चोरों ने जिस सर्राफ की दुकान को निशाना बनाया है, वह दुकान थाना शहर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। चोर रातभर वारदात को अंजाम देते रहे पुलिस को भनक भी नहीं लगी। चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने बाजार की तरफ खुलने वाले शटर को बिजली की पूरी तार से भीतर से बांध दिया, ताकि शटर आसानी से ना खुल सके।
चार साल से चोरी की वारदात बढ़ी
सर्राफ नेता रमेश सरीन ने बताया कि पिछले चार सालों में बाजार में चोरी की वारदात बढ़ी है। पिछले चार साल में चोरी की पांच बड़ी वारदात हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वारदात के बाद पुलिस हर बार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर जाती है। लेकिन आज तक कोई भी चोरी ट्रेस नहीं हुई।
पुलिस कप्तान ने भी दिए आश्वासन
करीब एक साल पहले हुई चोरी के दौरान पुलिस कप्तान ने बाजार में टावर लगाकर कैमरा लगाने का आश्वासन दिया था। दुकानाें की छत पर पुलिस चौकी बनाने के लिए भी आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक किसी भी आश्वासन पर अमल नहीं किया गया। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और वारदात को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। सोमवार की सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र राठी, सीआईए वन प्रभारी वीरेंद्र राणा, थाना शहर प्रभारी नायाब सिंह, डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना करने के बाद वारदात की जांच शुरू कर दी है।