फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jewelery worth Rs 9.60 lakh stolen from car parked at Dhaba

Karnal News: ढाबे पर खड़ी कार से 9.60 लाख की ज्वेलरी का पार्सल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 9.60 lakh stolen from car parked at Dhaba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। डिवाइन स्टार ढाबा पर खड़ी कार से 9.60 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कार से पार्सल चोरी करते नजर आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आनंद बिहार, उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी मो. इमरान आलम ने थाना बुटाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉन्फीकोर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कूरियर कंपनी चलाता है। उसकी कंपनी का एग्रीमेट कार्टलेन से है। जिसको वे डेली बेस पर पार्सल चंडीगढ़ भेजते हैं। उसके यहां पर काम करने वाले एक युवक शिवम को उसने सात अप्रैल को सुबह पांच बजे एक पार्सल चंडीगढ़ पहुंचाने के लिए दिया था। टैक्सी करनाल पहुंचने के बाद करनाल बाइपास से दो लड़के व दो लड़कियां शेयरिंग बेसिस पर चंडीगढ़ जाने के लिए बैठ गए। जब वे डिवाइन स्टार ढाबे के नजदीक रायपुर रोडान पर चाय पीने के लिए रुके तो दो लड़के बिना बताए उसमें से उतरकर चले गए। कुछ देर बाद ड्राइवर वहां से चंडीगढ़ के लिए चल दिया। जब वह चंडीगढ़ पहुंचा तो कार से पार्सल गायब था। पार्सल में 9.60 लाख रुपये की ज्वेलरी रखी थी। इसके बाद वे ढाबे पर पहुंचे तो वहां पर लगे सीसीटीवी में कार में बैठे दोनों युवकों में से एक पार्सल को लेकर जाता दिखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed