{"_id":"65ff60a4fb1f1b1b4a0a93e7","slug":"je-of-electricity-corporation-arrested-red-handed-taking-bribe-of-rs-85-thousand-karnal-news-c-18-knl1008-354042-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली निगम का जेई 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली निगम का जेई 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी जेई पीड़ित से ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाने की एवज में मांग रहा था एक लाख रुपये
- पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एसीबी करनाल में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने बिजली निगम के एक जेई को ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाने की एवज में 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अब एसीबी की टीम आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और आरोपी जेई द्वारा पूर्व में लिए गए रुपयों की जांच की जाएगी।
एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि एसीबी करनाल के कार्यालय में एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उसने अपने खेत में ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाना है लेकिन सेक्टर-छह स्थित बिजली निगम का जेई दलबीर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है।
इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से एक टीम गठित की और पीड़ित को आरोपी से सौदा तय करने और उसे रुपये देने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित ने उनके कहे अनुसार आरोपी से सौदा तय किया और सौदा 85 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी ने सेक्टर-छह स्थित कार्यालय के बाहर ही रुपये देने की बात कही। उसके बाद आरोपी जेई दलबीर को रंगे हाथों सेक्टर-छह के कार्यालय के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।