फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JE arrested taking bribe of 45 thousand rupees from farmer

Karnal News: पत्नी से अनबन पर रचा आत्महत्या का नाटक, नहर में खोजते रहे गोताखोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
JE arrested taking bribe of 45 thousand rupees from farmer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पत्नी से अनबन होने पर युवक ने आत्महत्या करने का नाटक रच डाला। गोताखोर 24 घंटे से नहर में उसकी तलाश करते रहे। पत्नी से झगड़े के बाद मंगलवार को युवक गुस्से में घर से निकला और पश्चिमी काछवा नहर के किनारे अपनी चप्पल और बाइक छोड़कर गायब हो गया था। ससुराल वालों को लगा कि दामाद ने नहर में छलांग लगा दी है। तीन माह से वह पत्नी के साथ ससुराल में ही रह रहा था।
गौरतलब है कि पश्चिमी काछवा नहर के किनारे मंगलवार को जटपुरा निवासी युवक की चप्पल और बाइक मिली थी। जिसके बाद उसके नहर में कूदने का संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश शुरू की। मंगलवार से लेकर बुधवार तक गोताखोर नहर में उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मगर दामाद अचानक ससुराल लौट आया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को घर पहुंचकर उसने आत्महत्या का नाटक रचने की बात बताई। वह पत्नी और ससुराल वालों को डराना चाहता था। परिवार और ससुराल वाले इस दौरान परेशान थे जबकि दामाद अपने रिश्तेदार के पास रह रहा था।
विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने नहर में कूदने की कहानी रची। बाद में वह सुरक्षित अपने घर पर पहुंच गया। इस बीच वह अपने किसी रिश्तेदार के पास रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed