{"_id":"67d9ded253c9b4f1d9092789","slug":"jcb-runs-on-three-colonies-in-gharaunda-karnal-news-c-18-knl1008-604586-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घराैंडा में तीन कॉलोनियों पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घराैंडा में तीन कॉलोनियों पर चली जेसीबी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। मंगलवार को जिला नगरयोजनाकार (डीटीपी) की टीम ने नगर पालिका व पुलिस के साथ क्षेत्र में करीब 17 एकड़ भूमि पर पनप रही तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इन कॉलोनियों की सड़कें, सीवरेज नेटवर्क आदि पर तोड़फोड़ की गई। एक कॉलोनी में लगाए गए चहारदीवारी (बाउंड्री) के स्लैब को भी तोड़ दिया।
डीटीपी करनाल की टीम ने मंगलवार को घरौंडा पहुंची। यहां भोला कॉलोनी के पीछे दो एकड़ जमीन पर एक अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। टीम ने जेसीबी की मदद से यहां सड़कों को तोड़ दिया गया। इसके बाद दूसरी क़ॉलोनी पनौड़ी रोड पर दो एकड़ में काटी जा रही थी, यहां चहारदीवारी, सड़के, सीवरेज नेटवर्क आदि ध्वस्त किया गया। इसके बाद विभागीय अधिकारी कैमला रोड पर पहुंचे। यहां 13 एकड़ में काटी जा रही एक बड़ी कॉलोनी पर भी कार्रवाई की। कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा कच्ची मिट्टी से सड़कें बना दी गई थी। जिस पर पीला पंजा चला कर कच्ची सड़कों को उखाड़ दिया।
करवाई टीम के साथ पहुंचे एटीपी मोहित सिंह ने बताया कि घरौंडा में किस प्रकार की अनेकों अवैध कॉलोनिया काटी जा रही है। कहीं कॉलोनी के मालिकों व कॉलोनाइजरों को नोटिस दे दिए गए हैं लेकिन उसके बाद भी कॉलोनी में सड़कें बनाने का कार्य नहीं रोका जा रहा था । जिसके चलते आज यह है बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने लोगों से अपील की की इस प्रकार की अवैध कॉलोनी में हुए प्लाट न खरीदे। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की कॉलोनी पर कार्रवाई जारी रहेगी व कॉलोनाइजरों व खेत मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।