{"_id":"5884fda24f1c1b116eefee8d","slug":"jat-reservation-police-security-ig-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस तैयार : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस तैयार : आईजी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल रेंज के आईजी सुभाष यादव ने कहा कि जाट नेता यशपाल मलिक की चेतावनी के मद्देनजर उग्र लोगों से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि जाटों के आंदोलन से निपटने के लिए करनाल रेंज के पुलिस अधिकारियों ने पूरी तैयारी की हुई है और आम जन को संभावित आंदोलन से कोई नुकसान ना हो, इसके लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
यादव ने उक्त विचार असंध थाने में महिला समाजसेविकाओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रखे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा की मौजूदगी में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि असंध थाने में पुलिस कर्मचारियों की जो कमी महसूस की जा रही है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अति शीघ्र ही पांच हजार पुलिस कर्मियों की जो भर्ती होनी है, उसका लाभ असंध थाने को जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
आईजी ने असंध के पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि जो समाजसेवक पुलिस व जनता में तालमेल बिठाने का काम करते हैं, उनकी मासिक बैठक की अपेक्षा एक पखवाड़े के दौरान मीटिंग की व्यवस्था करें। इससे पूर्व आईजी ने महिला समाजसेविओं को समाज में महिलाओं के समक्ष आ रही समस्याओं का निदान करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन