{"_id":"67db26daea5039055b0b63c2","slug":"jat-mahasabha-felicitated-praveen-and-surjeet-karnal-news-c-18-knl1008-605293-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जाट महासभा ने प्रवीण, सुरजीत का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जाट महासभा ने प्रवीण, सुरजीत का किया अभिनंदन
विज्ञापन
करनाल। जाट धर्मशाला में बुधवार को जाट महासभा करनाल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान प्रवीण लाठर और करनाल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान सुरजीत मढाण का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम जाट महासभा के प्रधान भूपिंद्र लाठर (भूप्पी) की अध्यक्षता में हुआ। प्रवीण लाठर और सुरजीत मढाण को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। भूपिंद्र ने कहा कि प्रवीण लाठर और सुरजीत मढाण ने जाट समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को जाट धर्मशाला में महापुरुष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल होंगे।
इस दिन सुबह आठ बजे से शहर में स्थापित तमाम महापुुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण अभियान शुरू किया जाएगा। दोपहर को जाट धर्मशाला में समारोह होगा, जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह में सभी बिरादरियों के होनहार बच्चों तथा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले सर्व समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
जाट महासभा धर्म, राजनीति व जातिवाद से उपर उठकर भाईचारा बढ़ाने के लिए काम कर रही है। देश को आजाद करवाने और राष्ट्र निर्माण में सभी बिरादरियों का योगदान रहा है। महापुरुष सम्मान दिवस समारोह में कलाकार देशभक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान प्रवीण लाठर और करनाल बार एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मढाण ने सम्मान दिए जाने पर जाट समाज का आभार व्यक्त किया।
पंचमुखी हनुमान मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने टेका माथा
करनाल। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुधवार को करनाल के दयालपुरा गेट स्थित खेड़ा मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक हो प्रभु का आशीर्वाद अपने कार्य की शुरुआत की। उन्होंने प्रभु हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है और भय,चिंता एवं अनिश्चितता समाप्त हो जाती है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसपाल गोल्डी एवं मंदिर के पुजारी मौजूद रहे।