फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jam on the highway, the center made trouble away, most of the candidates could not take the exam

हाईवे पर जाम, केंद्र दूर बना परेशानी, परीक्षा नहीं दे सके अधिकांश अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway, the center made trouble away, most of the candidates could not take the exam
53: मां गई परीक्षा देने पिता ने संभाला बच्चो का दायित्व...... महिला सिपाही और सहायक राजस्व लिपिक पद की ?
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित हुई पुलिस में महिला सिपाही और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक राजस्व लिपिक की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेकिन परीक्षा केंद्र गृह जिलों से दूर होने के कारण और शनिवार को नेशनल हाईवे पर किसानों के जत्थों के गुजरने से लगे जाम की वजह से अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। दोनों परीक्षाओं में कुल 70 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 35803 में से 10333 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
परीक्षा दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में 66 केंद्रों पर हुई महिला सिपाही की परीक्षा में कुल 19703 अभ्यर्थियों को आना था। लेकिन करीब 37 प्रतिशत यानी 7187 अभ्यर्थी ही पहुंचे, जबकि 12516 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह शाम के सत्र में 54 केंद्रों पर हुई लिपिक की परीक्षा में कुल 16100 अभ्यर्थियों को आना था, लेकिन 19 प्रतिशत यानी 3146 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 12954 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा महिलाओं के लिए ही थी, ऐसे में कई महिलाएं केंद्र में परीक्षा देने गई तो बाहर पिता ने उनके बच्चों को संभाला। गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पिछली दो तीन परीक्षाओं में लगातार नकल के मामले सामने आने के बाद इस बार सख्ती ज्यादा रही। परीक्षा शुरू होने से लेकर संपन्न होने के आधे घंटे बाद तक भी केंद्रों के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत से आए अभ्यर्थी
परीक्षा के लिए करनाल में फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत के अभ्यर्थियों के केंद्र बनाए गए थे। फरीदाबाद करनाल से 199 किलोमीटर दूर है। ऐसे में ज्यादा दूरी होने के कारण अभ्यर्थी नहीं आ पाए। वहीं सोनीपत और रोहतक के अभ्यर्थी हाईवे पर जाम के कारण नहीं आए। रेलवे रोड स्कूल पर बने केंद्र में फरीदाबाद की देवयानी ने बताया कि वे शनिवार सुबह ही करनाल आ गई थी। जबकि रोहतक की ममता और सोनीपत की सुमन ने बताया कि वे अपनी गाड़ी से देर रात करनाल पहुंचे थे। इनकी सुबह के सत्र में ही परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैमर के कारण गड़बड़ाया इंटरनेट
करनाल के अलावा नीलोखेड़ी और घरौंडा में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी जगह नकलरहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए जैमर लगाए गए थे। दोनों सत्रों में परीक्षा होने के कारण सुबह से शाम तक इंटरनेट व्यवस्था प्रभावित हुई। खासकर केंद्र के नजदीकी घरों में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी आई। लोगों का कहना है कि केवल केंद्र के अंदर ही इंटरनेट बंद किया जाना चाहिए। बिना इंटरनेट के लोगों के कई जरूरी कार्य भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed