फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jam laid by laying a cot on the road for five hours

पानी निकासी नही होने पर ग्रामीणों ने रास्ता किया अवरुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
jam laid by laying a cot on the road for five hours
बड़ौता गांव में पानी निकासी बाधित होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध स्वरूप बीच सड़क पर खाट बिछाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के इस विरोध से करनाल-मुनक रोड करीब पांच घंटे जाम रहा। जाम लगाये बैठे ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने पशुओं को डीसी निवास के सामने बांध देंगे। रोड जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को मनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सवित पान्नू व बीडीपीओ सुमित चौधरी गांव में पहुंचे और जाम लगाये बैठे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों से मिले लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया ने बताया कि एक साल से गांव के पानी की निकासी नहीं हो रही। करनाल-मुनक रोड के साथ बनने वाले नाले का निर्माण नहीं होने की वजह से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीण विभागों के चक्कर काट कर थक गए। दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। कोई हल नहीं मिलने की सूरत में ग्रामीणों ने मजबूरन रास्ता रोकने का कदम उठाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने खरी-खरी सुनाई। पीडब्ल्यूडी ने नाले की जिम्मेदारी ली है। ग्रामीणों को यह भरोसा दिया है कि बुधवार से ही काम शुरू कर देंगे और पंचायती राज विभाग पुराने नाले की सफाई करवाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के कहने पर लिखित में आश्वासन दे दिया है। एक महीने में सड़क व नाला दोनों तैयार कर दिया जाएगा। पंचायत से पुराने नाले की सफाई करवा देंगे। वह खुद भी इस काम पर नजर रखेेंगे।- सुमित चौधरी, बीडीपीओ, निसिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed