फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jam increased the miseries of city residents

Karnal News: जाम ने बढ़ाई शहरवासियों की दुष्वारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jam increased the miseries of city residents
- सुबह और शाम हर चौराहे पर बिगड़ जाते हैं हालात, लोग बोले- समस्या का हो समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्मार्ट सिटी के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। आए दिन सुबह और शाम शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लगा रहता है जिससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालक सुबह घर से तो समय पर निकलते हैं लेकिन करीब आधे घंटे तक जाम में फंस जाते हैं। यह समस्या शहर के हर चौराहे पर रहती है और हर रोज वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कुछ चौराहों पर एक-दो पुलिसकर्मी तैनात होते हैं बाकी पर वाहन चालकों को खुद ही जाम खुलवाना पड़ता है। शहर के मुख्य चौराहों में घोघड़ीपुर चौक, हांसी चौक, बस स्टैंड के पास, कमेटी चौक, जुंडला गेट, भगवान परशुराम चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, मीरा घाटी चौक, महाराणा प्रताप चौक आदि शामिल हैं। इससे अलग कई चौक पर लगी रेड लाइट भी खराब पड़ी है।
विज्ञापन


भारी वाहनों के कारण लगता है जाम
वाहन चालक मनेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण बड़े वाहन ट्रक व ट्राले हैं। ये शहर में सुबह प्रवेश करते हैं और शाम को निकलते हैं। इसी कारण चौराहों पर सुबह और शाम जाम लगता है। प्रशासन को इन बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए तभी इस जाम से मुक्ति मिलेगी। सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकलते हैं तो 10 से 15 मिनट लगते थे लेकिन अब जाम के कारण एक घंटा तक लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के पास बढ़ी समस्या
शहर वासी वरुण कश्यप ने बताया कि चौराहों से अलग शहर के अंदर दयाल सिंह कॉलेज के पास भी सबसे अधिक जाम लगता है। यहां एक तरफ प्राइवेट अस्पतालों की लाइन है तो दूसरी ओर कॉलेज है। इस कारण इस जगह पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि कॉलेज के बाद लंबी कतार में बाइक व स्कूटी खड़ी रहती है। इस कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और जाम लगने लगता है।


शहर में जिन जगहों पर जाम लगता है, वहां का निरीक्षण किया जाएगा। जाम लगने के कारणों का पता किया जाएगा। जल्द योजना बनाकर शहर को जाम मुक्त किया जाएगा।
गुरमेल सिंह, ट्रैफिक डीएसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed