{"_id":"671187c3badb2f6e5f0e6174","slug":"jam-in-markets-problems-in-transportation-karnal-news-c-18-knl1008-501430-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंडियों में लगा जाम, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंडियों में लगा जाम, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
- पहले की अपेक्षा उठान में आई तेजी, लेकिन अभी नहीं सुधरे हालात
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिलेभर की अनाज मंडियों में धान की खरीद चरम पर है, हालांकि पहले की अपेक्षा अब उठान में तेजी आई है लेकिन इसके बावजूद मंडियों में जाम की स्थिति बनी है। क्षेत्र में साठ प्रतिशत से अधिक धान की कटाई हो चुकी है। बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। जिलेभर में मंडियों में अब तक 4 लाख 81 हजार 86 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है लेकिन धान का उठान 205119 मीट्रिक टन किया जा चुका है।
धान खरीद को शुरू हुए वीरवार को 22 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान लगातार किसान समस्याओं से जूझते रहे हैं। राइस मिलर्स ने इस बार अपनी मांगों को लेकर जो हठधर्मिता अपनाई, जिसके कारण किसान परेशान रहे। राइस मिलर्स की मांगे अभी भी पूरी नहीं हुई हैं लेकिन किसान की अधिकतर फसल औनेपौने पर दामों पर बिक गई हैं। सभी मंडियों में भारी आवक हो रही है। अधिकारियों की सख्ती के बाद अब हालात सुधार की ओर है। धान की उठान में भी तेजी आ रही है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि धान की खरीद का कार्य जिले में 15 मंडी व बिक्री केंद्रो पर शुरू कर दिया गया है। अब तक 4 लाख 81 हजार 86 मीट्रिक टन धान मंडियों में आई, जिससे सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 3 लाख 23 हजार 721 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 94 हजार 436 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 62 हजार 929 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। हालांकि करनाल, निसिंग, जुंडला आदि कई मंडियों के अंदर जाम की स्थिति बनी हुई है।
घरौंडा में हुई उठान, आज होगी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नई अनाज मंडी में वीरवार को धान की आवक पर रोक रही। इसके कारण धान की खरीद नहीं हुई। सिर्फ धान की उठान का कार्य तेजी से किया गया। जिसमें लगभग 45 हजार क्विंटल धान की उठान की गई। अधिकारियों के अनुसार वीरवार को धान की आवक पर रोक लगाने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
बता दें कि नई अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के बाद मंडी में धान डालने की जगह नहीं बच रही हैं। जिसके चलते मार्केट कमेटी कार्यालय ने वीरवार को मंडी में धान न लाने के लिए किसानों से आग्रह किया था। वीरवार को केवल मंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रकों के साथ लिफ्टिंग करने का कार्य किया गया। वीरवार को मंडी से लगभग 45 हजार क्विंटल धान की लिफ्टिंग की गई। वीरवार की शाम को फिर किसान धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर मंडी के गेट पर पहुंच गए थे। जिससे ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सज्जन सिंह ने बताया कि मंडी में धान डालने की व्यवस्था करने के लिए वीरवार को धान की आवक पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते वीरवार को केवल मंडी से धान की लिफ्टिंग की गई और लगभग 45 हजार क्विंटल धान की उठान की गई।