फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jam in mandis, speed stopped on highway too, gatepass time reduced by three hours

धान से मंडियां जाम, हाईवे पर वाहनों की कतार, कम हुआ गेट पास का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Jam in mandis, speed stopped on highway too, gatepass time reduced by three hours
जिले की सभी अनाज मंडियों में लंबी-लंबी लाइनें हैं। करनाल में तो बुधवार को खरीद बंद रहने के बाद भारी संख्या में किसान धान लेकर पहुंचे। तीन-तीन किमी तक लाइनें लगी रहीं। नमस्ते चौक से मंडी गेट तक हाईवे का सर्विस लेन जाम रहा। ट्रालियों की डबल लाइनें लगी हुईं हैं। हाईवे पर भी ट्रालियां पहुंचने लगी हैं, जिससे गाड़ियों को हाईवे से नीचे उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर घरौंडा अनाज मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक हरविंद्र कल्याण की अध्यक्षता में उपायुक्त के साथ बैठक की, जिसमें गेटपास जारी होने के समय को तीन घंटे कम करते हुए रात्रि नौ बजे की बजाय छह बजे कर दिया गया है। अब सुबह पांच बजे से शाम को छह बजे तक ही गेटपास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को डीसी कार्यालय में घरौंडा अनाजमंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी विधायक हरविंद्र कल्याण के साथ लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एडीसी करनाल योगेश कुमार, एसडीएम इंद्री सुमित कुमार, एसडीएम घरौंडा पूजा भारती के साथ बैठक की। जिसमें अनाजमंडी की समस्याएं रखीं। पदाधिकारियों ने गेट पास, अनाजमंडी में लग रहे जाम और लिफ्टिंग आदि समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा। विधायक ने कहा कि अनाजमंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए और जो दिक्कतें उनके समक्ष आ रही हैं, उनका समाधान तुरंत निकलना चाहिए। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिले की हर अनाजमंडी में एक एचसीएस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी ताकि अनाजमंडी की व्यवस्था सुचारु रूप से चले। ये बात भी रखी गई कि किसानों की एक ट्राली के साथ चार चार ट्रालियों को अनुमति नहीं दी जाएगी, इससे मंडी में जाम की स्थिति पैदा होती है, जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को और अधिक मुस्तैद किया जाएगा। इसमें डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डीएसपी मुकेश कुमार, मंडी प्रधान रामलाल गोयल, पूर्व प्रधान सुशील गर्ग, राइस मिलर एसोसिएशन प्रधान जयकिशन गोयल, डा. राजपाल, विनोद कुमार, रमेश कुमार, मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

धान भरे ट्रैक्टर ट्रालियों से शहर के रास्ते हुए जाम
तरावड़ी। बुधवार को यहां खरीद बंद थी लेकिन शाम से ही यहां बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचने लगे थे। वीरवार की सुबह तक आलम यह हो गया कि शहर के अंदर आने वाले सभी रास्ते जाम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अधिक संख्या में पहुंचने से सौकड़ा रोड, नडाना रोड व जीटी रोड तक सभी रास्तों पर धान से लदे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रालियों की कतारें नजर आने लगी और दूसरे वाहनों के आने जाने तक का रास्ता नहीं बचा। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मार्केट कमेटी की ओर से मंडी के गेट पर गेटपास बुधवार रात को ही काटने शुरू कर दिए थे, उसके बाद भी लाइनों को कम नहीं किया जा सका। दोपहर बाद एक बजे तक पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद यातायात को नियंत्रित किया। मार्केट कमेटी सचिव विवेक पंघाल ने बताया कि जाम की स्थिति को देखते हुए बुधवार रात को ही गेटपास काटने शुरू कर दिए थे, लेकिन अब जो ट्रक जाम फंसे हैं वह किसानों का धान लेकर नहीं बल्कि राइस मिलों का माल लेकर दूसरी मंडियों से आए हैं।

मंडी में नहीं कटा गेटपास, ट्रालियों की लाइन लंबी
निसिंग। कस्बे की अनाजमंडी में धान की बंपर आवक से अधिक भीड़भाड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे मंडी में आवागमन व्यवस्था बेपटरी हो गई। मंडी की सड़कों पर किसानों का धान उतरने से उठान भी प्रभावित हो गया। जिससे परेशान आढ़तियों ने सर्वसम्मति से एक दिन किसानों के धान की आवक रोकने का निर्णय लिया, ताकि खरीदे गए धान का उठान होने से मंडी में भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिल सके। वीरवार को मंडी में कोई भी गेटपास नहीं काटा गया। बावजूद इसके चार दर्जन से अधिक किसान धान लेकर मंडी में पहुंचे हैं, जो वीरवार सुबह दो बजे से खड़े हैं। शुक्रवार सुबह फिर से गेटपास काटने शुरू हो जाएंगे। मंडी में किसानों का धान प्रवेश करेगा। तब तक एजेंसियों द्वारा उठान कार्य जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed