{"_id":"61e3346bdd77b9767871e8e3","slug":"jam-imposed-on-assault-with-shopkeeper-karnal-news-knl961588196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के साथ मारपीट पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार के साथ मारपीट पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके पुरम में शुक्रवार शाम को दुकानदार के साथ मारपीट करने के विरोध में दुकानदारों ने शनिवार को आरके पुरम में जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-32 थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और दुकानदारों को आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया।
दुकानदार अभिषेक ने बताया कि उनकी हरिओम जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। उसने बताया कि सड़क क्रास करते समय उसके भाई की एक बाइक से टक्कर हो गई थी। इस दौरान बाइक चालक से उसके भाई की बहस हो गई। कुछ समय बाद बाइक चालक सात युवकों को साथ लेकर आया। उन्होंने आते ही उसे, उसके भाई व उसके पिता को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब आस पास के दुकानदार आए तो वे युवक मौके से फरार हो गए। वहीं अन्य दुकानदारों ने बताया कि यहां पर कुछ चिकन कार्नर की दुकानें है जहां पर लोग शराब पीते हैं और फिर वह झगड़ा करते हैं। मारपीट के विरोध में दुकानदारों ने शनिवार सुबह आरके पुरम में सड़क पर जाम लगा दिया था। सेक्टर-32 थाना प्रभारी गुरविंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अस्पताल में घायलों के पास गई थी उस समय डॉक्टर ने उन्हें अनफिट बताया था। दुकानदारों की जो मांग है वह मान ली गई है। गश्त भी बढ़ा दी गई है।