{"_id":"66a440df79676dd9cb0f3f1a","slug":"jam-imposed-due-to-lack-of-electricity-in-shiv-colony-karnal-news-c-18-knl1008-439462-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिव कॉलोनी में बिजली न होने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिव कॉलोनी में बिजली न होने पर लगाया जाम
विज्ञापन
करनाल। शहर की शिव कॉलोनी में दो दिनों से बिजली नहीं होने से लोगों को प्रचंड गर्मी में पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को देर शाम तक भी बिजली सुचारू नहीं हुई तो रात करीब साढ़े नौ बजे लोगों ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात को ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया। तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
शिव कॉलोनी के लोंगों ने बताया कि यहां पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है। बताते है कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। कई बार शिकायत करने के बावजूद शुक्रवार की शाम तक भी यहां नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। दो दिनों से लोगों के घरों में न तो पंखे चले और न ही पेयजल मिला। जिससे महिलाओं और बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रातभर जागकर किसी तरह रात काटी है। काफी दूर से दूसरी कॉलोनी से पानी लाकर किसी तरह खाना आदि बनाने का कार्य किया है।
रात्रि करीब साढ़े नौ बजे लोगों का धैर्य जवाब दे गया और गस्से में आकर लोग सड़क पर उतर आए और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके कारण कई वाहन फंस गए। इसके बाद पुलिस पहुंची। जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। जब रात दस बजे के करीब नया ट्रांसफार्मर मौके पर भेजा गया। उसे स्थापित करने का कार्य का शुरू कर दिया गया। तब जाकर पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।