{"_id":"69c5a169b8ebe4d55a02af76","slug":"jai-bhagwan-goyal-became-the-head-of-the-new-grain-market-karnal-news-c-18-knl1018-872751-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नई अनाज मंडी के प्रधान बने जयभगवान गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नई अनाज मंडी के प्रधान बने जयभगवान गोयल
विज्ञापन
घरौंडा नई अनाज मंडी में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयभगवान गोयल अपने समर्थकों के साथ खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नई अनाज मंडी में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में जयभगवान गोयल विजेता घोषित किए गए। गोयल को 218 वोट मिले। उन्होंने 117 वोटों से जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान सुखवीर संधू को 101 वोट मिले। जयभगवान गोयल के प्रधान बनने पर समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।
नई अनाज मंडी प्रधान पद का चुनाव नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक भवन में हुआ। चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी जयभगवान गोयल व सुखबीर संधू मैदान में थे। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चला। इसमें 320 वोटों में से 319 वोट पड़े जिसमें 218 वोट जयभगवान गोयल व सुखबीर संधू को 101 वोट मिले। नई अनाज मंडी को शिफ्ट हुए लगभग 35 साल हो गए हैं। आज तक कोई भी प्रत्याशी इतने वोटों से विजयी नहीं हुआ है। 35 साल के बाद पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 117 वोटों से जयभगवान गोयल ने विजय हासिल की है। चुनाव अधिकारी महेंद्र हैप्पी पसरिचा ने बताया कि प्रधान पद पर जयभगवान गोयल विजयी हुए हैं।