{"_id":"690e506f04234334b10bead2","slug":"jai-bhagwan-became-the-vice-president-of-the-retired-employees-union-karnal-news-c-18-knl1008-775672-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के उप प्रधान बने जयभगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के उप प्रधान बने जयभगवान
Sat, 08 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ खंड करनाल की बैठक हुडा कार्यालय सेक्टर-12 में हुई। बैठक में संघ की सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा और 26 नवंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई। लंबित कार्यों के लिए अधिकारियों से बैठक की जाएगी। खंड में रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की गई। उप प्रधान जयभगवान शर्मा व रमेश कुमार को नियुक्त किया गया। डॉ़ अशोक अरोड़ा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिला सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि 24 नवंबर को कन्वेंशन मानव सेवा संघ करनाल में होगी। 26 नवंबर को प्रदर्शन और 17 दिसंबर को जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा। 22, 23 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय सम्मेलन कुरुक्षेत्र में होगा। संवाद
विज्ञापन