{"_id":"580677a74f1c1b434b7030ba","slug":"iti-student-throw-from-bus-dead-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने आईटीआई छात्र को चलती बस से फेंका, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने आईटीआई छात्र को चलती बस से फेंका, मौत
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से मामले की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी के चलते छात्रों ने एक आईटीआई छात्र को चलती बस से फेंक दिया। इससे छात्र के ऊपर से बस का टायर गुजर गया और उसकी मौत हो गई। कैथल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, सिरसल गांव में वारदात को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।
सिरसल निवासी साहिल पुत्र कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई रोहित (18) पुत्र सोमदत्त ने कुछ दिन पूर्व ही आईटीआई निसिंग में एडमिशन लिया था। वह कारपेंटर का कोर्स कर रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस अड्डा सिरसल से सहकारी समीति की एक बस में निसिंग के लिए सवार हुए। भीड़ ज्यादा होने के कारण रोहित बस की अगली खिड़की के पास चढ़ गया और उससे आगे खड़े छात्रों को आगे चलने के लिए कहा। इस पर गांव के युवक अमित, विनोद, रोहताश व एक अन्य के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने रोहित को चलती बस से नीचे फेंक दिया।
इससे सड़क पर गिरने से उसके सिर में गहरी चोट लगी और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक को तुरंत सीएचसी निसिंग लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुंडरी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि रोहित अपने मां-बाप का इकलौटा बेटा था और उसके पिता निसिंग मंडी में चाय की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
गांव में तनाव का माहौल
मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोपियों के परिवारों में भी हड़कंप की स्थिति है। हालांकि, गांव में पुलिस तैनात की गई है और पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उधर, चारों आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।