फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Items stolen from a house under construction

Karnal News: निर्माणाधीन मकान से चुराया सामान

Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Items stolen from a house under construction
करनाल। सेक्टर 32 में निर्माणाधीन मकान से तीन चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पूजा गोयल ने बताया कि सेक्टर 32 में वह मकान बना रही है। वहां उसने एक कमरा बनाया है। कमरे में सामान रखा हुआ है। रात को ई-रिक्शा में सवार होकर तीन व्यक्ति आए। उन्होंने ईंट से उस कमरे का ताला तोड़ा और ड्रिल मशीन, लोहे की राॅड सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। संवादमहिलाओं ने दुकान से चुराए 25 सूट
विज्ञापन

करनाल। चार महिलाएं एक दुकान से करीब 25 सूट चोरी कर ले गई। सिटी थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में राजीव कॉलोनी निवासी सुभाष शर्मा ने बताया कि उसकी हांसी रोड गली नंबर 6 में उसकी कपड़ों की दुकान है। दो अप्रैल की शाम को करीब साढ़े छह बजे उसकी दुकान पर चार महिलाएं सूट लेने आई। उन्होंने उसे गुमराह किया और करीब 25 सूट चोरी कर ले गई, जिनकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन

घर से बाइक, सामान ले गया चोर
करनाल। सीतामाई गांव में चोर घर से रात को बाइक व अन्य सामान चोरी कर ले गए। निगदू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सीतामाई गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि चार अप्रैल की रात को वह घर पर ही सो रहा था। रात को करीब 12 बजे उसके घर में चोर घुस गया। चोर बाइक व संदूक में रखा सामान चोरी कर ले गया। इस बारे में उसे सुबह पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी से 40 हजार लेकर भागे बदमाश
घरौंडा। जीटी रोड पर रात के समय बाइक सवार तीन बदमाश एक फैक्टरी में घुस गए। उन्होंने चौकीदार को चाकू की नोक पर लिया और 40 हजार रुपये लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फूड्स लिमिटेड के मालिक गौतम के अनुसार वीरवार रात को चौकीदार ने फोन पर उसे सूचना दी कि बाइक पर तीन नकाबपोश युवक फैक्टरी में घुस गए। उन्होंने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने फैक्टरी के दफ्तर को खंगाला और अलमारी में रखे 40 हजार रुपये लेकर भाग गए। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed