{"_id":"681fc1973e2cfd8bcb029305","slug":"it-will-rain-due-to-north-eastern-winds-karnal-news-c-18-knl1008-643663-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से होगी बारिश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान तो लगभग स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। एक और पश्चिमीविक्षोभ और सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण 14 मई तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा सकता है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाओं के बीच कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्ज की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।
पिछले चार दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि देखी जा रही है, शनिवार को दोपहर को बूंदाबांदी के बाद इसमें ठहराव आया लेकिन कमी दर्ज नहीं की गई। रात्रि के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि भी दर्ज की गई है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 तो न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञानी डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि शनिवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखी गई हैं लेकिन करनाल जिले में कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई है। यहीं स्थिति आगामी तीन चार दिनों तक जारी रह सकती है। बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप भी होगी, जिसके कारण अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना बन रही है। रात्रिकालीन तापमान भी 24 व 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के प्रभाव से बीच बीच में कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं।