{"_id":"65ea282689cce363a6078f28","slug":"it-will-be-cloudy-on-10th-it-may-rain-on-13th-karnal-news-c-18-knl1008-343145-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 10 को बादल छाएंगे, 13 को हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 10 को बादल छाएंगे, 13 को हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिनभर धूप खिली तो वीरवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ। अभी 12 मार्च तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने 10 मार्च को बादल छाने और 13 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ने लगा है। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) करनाल की जिला मौसम शाखा के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार को 21.2 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर वीरवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी लगातार तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। धूप निकलेगी, लेकिन आसमान पर बादलों की हल्की आवाजाही भी रहेगी। 10 मार्च को आसमान पर गहरे बादल छाने की संभावना है। एक और नए पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है, जिसके आंशिक प्रभाव से करनाल सहित राज्य के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है, हालांकि मौसम परिवर्तनशील है।