फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It is mandatory to legalize water and sewer connections

Karnal News: पानी, सीवर के कनेक्शन को वैध कराना अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to legalize water and sewer connections
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की अनुमति के बिना पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शन लेने वालों पर निगम कार्रवाई करेगा। उनके बिलों को संपत्तिकर से जोड़ दिया जाएगा। इसलिए अवैध कनेक्शन वालों के लिए निगम की ओर से कनेक्शन वैध करवाने का मौका दिया जा रहा है।
ऐसे लोग 15 दिन के भीतर निगम में आवेदन कर अपने कनेक्शन वैध करवा सकते हैं। वहीं, जिन लोगों ने निगम से कनेक्शन तो लिया है, लेकिन उसका मीटर नहीं लगवाया, उनको मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि उनका बिल भी कम आए और उनके संपत्तिकर में उनका बिल न जोड़ा जाए। सीवर पानी के कनेक्शन वैध करवाने के लिए निगम में निर्धारित फीस व दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही कनेक्शन को वैध करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

जलापूर्ति एवं सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए नागरिकों को एक आवेदन लिखना होगा। इसके साथ संपत्ति की रजिस्ट्री, मालिक का आधार कार्ड, फोटो, पड़ोसी का जलापूर्ति, सीवरेज बिल, संपत्ति कर बिल और परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रति संलग्न करके नगर निगम कार्यालय में फाइल जमा करवानी होगी। दूसरी ओर वाणिज्यिक स्थानों में जिन लोगों ने नगर निगम से कनेक्शन लेकर मीटर लगवाए हुए हैं, उनका बिल, मीटर रीडिंग के अनुसार या 1440 रुपये सालाना आता है। जबकि जिन लोगों ने मीटर नहीं लगवाए ऐसे लोगों का सालाना बिल 15 हजार रुपये आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नगर निगम आयुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते कहा है कि सभी को कनेक्शन वैध करवाने के बाद मीटर भी लगवाना होगा। जिनका जलापूर्ति व सीवरेज के बकाया बिल को जमा भी कराना होगा। अगर कोई बकाया जमा नहीं करवाएगा, उसकी बिल राशि को संपत्ति कर बिल में जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed