फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Irregularities found in fertilizer and seed shops, licenses of three suspended

Karnal News: खाद बीज की दुकानों में मिलीं अनियमितताएं, तीन के लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in fertilizer and seed shops, licenses of three suspended
कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को घरौंडा में किया दुकानों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को घरौंडा की खाद बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच दुकानदारों के थोक और खुदरा लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। ये लाइसेंस ईश्वर, प्रेम, पवन कुमार जोकि एक ही दुकान के मालिक हैं, मोहन इंटरप्राइजेज और सोनी बीज भंडार के निलंबित किए गए हैं। तीनों के स्टाॅक और दस्तावेजों में मिली अनियमितताओं के बाद कार्रवाई की गई। जांच अधिकारियों ने बताया कि इनके दस्तावेजों में कुछ खामियां थी जिसकी वजह से इन पर कार्रवाई की गई है। दस्तावेजों में डिस्पले बोर्ड न लगाना, गोदाम न दिखाना आदि खामी पाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से यूरिया, डीएपी और अन्य खादों की आवश्यकता अनुसार मांग और पूर्ति को सुनिश्चित करने के साथ खाद विक्रेताओं द्वारा टैगिंग, कालाबाजारी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप मंडल कृषि अधिकारी, गुण नियंत्रण निरीक्षक, सहायक पौधा संरक्षक अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिले में इस कमेटी द्वारा खाद और कीटनाशक विक्रेताओं का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने इन दुकानों का दौरा किया और कार्रवाई की।
विज्ञापन


उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से सभी खाद विक्रेताओं को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि खाद किसी भी पड़ोसी राज्य में न जाए, खाद के उपलब्ध स्टाॅक व पोस मशीन के स्टाॅक का सही मिलान करें। प्रत्येक विक्रेता के परिसर में स्टाॅक और मूल्य का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से करें और खाद की कालाबाजरी, जमाखोरी न की जाए। इसके अलावा खाद के साथ अन्य उत्पाद लगाकर न बेचे जाएं। उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया व डीएपी खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। आगामी तीन-चार दिनों में लगभग एक लाख बैग यूरिया आने की संभावना है। उन्होंने किसान भाईयों से आह्वान किया जाता है कि वे अपनी खेत की मिट्टी की जांच करवाएं और मृदा स्वास्थ्य कार्ड अनुसार ही अपने खेत में यूरिया व डीएपी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed