फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Investment company director absconds after defrauding Rs 100 crore, Economic Offences Wing to investigate

Karnal News: 100 करोड़ की ठगी कर निवेश कंपनी के संचालक फरार, आर्थिक अपराध शाखा करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Investment company director absconds after defrauding Rs 100 crore, Economic Offences Wing to investigate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों द्वारा 100 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामले में शिकायत मिलाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इस मामले में अब बुधवार को सदर थाना थानेसर पुलिस ने दिल्ली निवासी राजेश जैन की शिकायत पर कंपनी संचालकों रामशरण भारद्वाज, गौरव राणा और दिनेश मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने 2022 में मेटा-फ नाम से कंपनी रजिस्टर कर निवेशकों को चार से छह प्रतिशत मासिक ब्याज का लालच देकर प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट और क्रिप्टो सहित कई स्कीमों में निवेश कराया। कंपनी ने 48 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम भी चलाई थी।

राजेश जैन ने बताया कि शुरुआती निवेश पर समय पर रिटर्न मिलने से उनका विश्वास बढ़ा और उन्होंने अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ लगभग तीन करोड़ रुपये तक निवेश कर दिया। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें दो माह तक कोई ब्याज का रुपया नहीं दिया और कैथल के कलायत क्षेत्र में जमीन खरीद में उनका रुपया निवेश करने का दावा किया। बाद में ऑफिस बंद मिले और संचालक फरार हो गए। जांच में सामने आया कि कंपनी जाली दस्तावेजों के आधार पर चलाई जा रही थी तथा संचालकों पर पहले से भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने लगभग 100 करोड़ रुपये की ठगी कर नई कंपनी खोल ली है, जो अब दुबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर निवेश करा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed