फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Investigation of ration cards begins, will be matched with the list of the department

राशन कार्डों की जांच शुरू, विभाग की सूची से होगा मिलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation of ration cards begins, will be matched with the list of the department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी राशन कार्ड बनाने का मामला उजागर होने के बाद अब जिले में सभी राशन कार्डों की जांच शुरू हो चुकी है। डीएफएससी ने सभी डिपो धारकों को निर्देश दिए हैं कि वह एडीसी व नगर निगम से प्राप्त सूची के अनुसार सभी राशन कार्ड धारकों का मिलान करे, जिनका सूची से मिलान नहीं हो रहा उसकी सूची बनाएं। इस आदेश के बाद डिपो धारक सूची से मिलान करने लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद डीसी अनीश यादव की ओर से जांच के लिए डीएफएसी को पत्र भेजा गया है।
जिले में अभी तक 197181 राशन कार्ड और 878145 लाभार्थी हैं। फर्जी एसबीपीएल कार्ड बनाने के तीन मामले आ चुके हैं। तीनों मामलों में सेक्टर-32, 33 थाने में मामला दर्ज हो चुका है। इन तीनों मामलों में डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र मान का नाम सामने आया है, जो कि जेल में है। आरोपी के खिलाफ डीएफएससी विभाग की ओर से पहला मामला 10 मार्च 2022 को दर्ज कराया गया, जिसमें आरोपी ने डिपो धारक के साथ मिलकर 110 फर्जी राशन कार्ड बनाकर करीब 32 लाख रुपये का राशन डकार लिया। इसके बाद विभाग ने पांच अप्रैल 2022 को मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोपी देवेंद्र मान लाखों रुपये का राशन का गबन कर चुका है। तीसरा मामला 23 अप्रैल 2022 को दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोपी ने फर्जी 86 एसबीपीएल कार्ड बनाकर 24.67 लाख रुपये के राशन का गबन किया है।
विज्ञापन

पकड़ में नहीं आए आरोपी डिपो धारक
इन तीनों मामलों में आरोपी निरीक्षक के साथ आरोपी अरुण और दो डिपो धारक भी शामिल हैं। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज है, लेकिन अभी तक पुलिस डीएफएससी निरीक्षक देवेंद्र मान को ही गिरफ्तार कर पाई है। अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जिलों में फर्जी राशन कार्ड बनाने के आरोप
रेवाड़ी निवासी करण सैनी ने शिकायत में आरोप लगाए हैं कि हरियाणा के सभी 22 जिलों में राशन मिलने वाले एएवाई, एसबीपीएल, सीबीपीएल, ओपीएच कैटेगिरी के 8 मार्च 2022 तक कुल राशन कार्ड 2690430 व लाभार्थी 12060650 हैं। इनमें काफी संख्या में राशन कार्ड फर्जी बने हैं। जिनमें 22 जिलों के डीएफएससी विभाग के छोटे से बड़े अधिकारी शामिल हैं।

जिले के सभी राशन डिपो धारकों को निर्देश दिए हैं कि वह विभाग की सूची से सभी लाभार्थियाें के नाम का मिलान करें। जो नाम फर्जी हैं। उसकी लिस्ट तैयार कर जल्द विभाग को दें ताकि आगामी कार्रवाई की जाए।
वीरेंद्र सिंह, डीएफएससी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed