फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   investigation commitee, poltry farm, found khamiyan, bees, karnal

जांच कमेटी को पॉल्ट्री फार्मों में मिलीं खामियां

Sun, 19 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 19 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
investigation commitee, poltry farm, found khamiyan, bees, karnal
मुर्गी फार्म में भिभिनाती मक्खियां। - फोटो : amar ujala
गांव रसूलपुर कलां में मक्खियों की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से गठित आठ सदस्यीय टीम गांव पहुंची। टीम ने इस दौरान तीनों पॉल्ट्री फार्मों का कोना-कोना छाना। जांच के दौरान टीम को इनमें कई खामियां मिलीं। एक पॉल्ट्री फार्म में तो इतनी गंदगी मिली कि जांच कमेटी के सदस्यों को भी मुंह पर रुमाल रखने पड़े। इसके अलावा, टीम ने गांव के पास ही बंद पड़े दो पॉल्ट्री फार्मों भी चेक किया और मक्खियां होने के कारण तलाशे। तहसीलदार के नेतृत्व में गई टीम ने पॉल्ट्री फार्म संचालकों को नियमों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए हैं। यह टीम दो दिन में एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, उसके बाद मक्खियों के खात्मे को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को पूरे गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग कराई गई। रविवार को बड़े स्तर पर गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि गांव रसूलपुर कलां के लोग काफी समय से मक्खियों से परेशान हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों घरों से पलायन करके सीएम कैंप ऑफिस में डेरा जमा लिया था। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया कि 15 दिन में गांव से मक्खियों से निजात दिलाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम ने आठ सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी। इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। तहसीलदार रामचंद्र बुरा, बीडीपीओ नरेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, डीडीए प्रदीप मिल, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से एसडीओ राजेश पूनिया व अन्य शामिल रहे। टीम के सभी सदस्य सुबह गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन


इसके बाद सरपंच रामेश्वर को साथ लेकर टीम के सदस्य बारी-बारी तीनों पोल्ट्री फार्मों पर गए और उनका कोना-कोना चेक किया। इस दौरान टीम को फार्मों में कई खामियां मिलीं, जिससे मक्खियां पैदा हो रही हैं। वहीं, एक फार्म में ज्यादा गंदगी मिली और बदबू होने के कारण टीम के सदस्यों को मुंह पर रुमाल रखने पड़े। यहां पर काफी दिनों से सफाई नहीं हुई थी और दलदल बना हुआ था। इसके बाद टीम के सदस्य बंद पड़े पॉल्ट्री फार्मों पर भी गए। करीब दो घंटे तक चली जांच में अधिकारियों ने सभी पॉल्ट्री फार्म संचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे नियमों का पालन करें और साफ सफाई का ध्यान रखें। अगर मक्खियां पैदा हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन में यह कमेटी एसडीएम को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद राहत के कार्य शुरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला का किया धन्यवाद
गांव प्रशासन के आने व फॉगिंग कराने को लेकर ग्रामीणों ने अमर उजाला का साधुवाद किया। गांव के सरपंच रामेशवरदास ने कहा कि अमर उजाला ने ग्रामीणों की पीड़ा को समझा और उसे प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसी का असर रहा कि आज पूरा प्रशासन गांव में है और सफाई अभियान के साथ फॉगिंग चल रही है। ग्रामीण दलीप राणा ने बताया कि वे कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों के पास गए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अमर उजाला ने खुद गांव में आकर उनकी परेशानी पूरे प्रदेश के सामने रखी। 


--------

टीम ने गांव का दौरा किया और पॉल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया है। टीम रिपोर्ट बनाकर देगी, उसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। गांव से हर हाल में मक्खियों का सफाया किया जाएगा। अगर पॉल्ट्री फार्मों में खामियां मिलीं तो यकीनन उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 
- योगेश कुमार, एसडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed