{"_id":"6272e51e1c2892231f01cf8b","slug":"intoxicated-in-cold-drink-karnal-news-knl1070982142","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार रुपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 हजार रुपये लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। रेलवे रोड पर बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे राज मिस्त्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ घोलकर पिलाने का मामला सामने आया है और पीड़ित से आरोपी उसके 60 हजार रुपये व सोने की चेन भी ले गए। होश आने पर पीड़ित को पता चला उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उसने अपने परिजनों व पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू जनकपुरी निवासी ओमबीर ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। दो मई को सुबह वह घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर चला था। उसे वह रुपये बैंक मे जमा कराने थे। इनमें से एक लाख रुपये उसने बैंक ऑफ बडौदा में जाम करा दिए। इसके बाद दस हजार रुपये उसे लखविंद्र ने उसे दे दिए। वह बाकी के 60 हजार रुपये जमा कराने के लिए बाइक लेकर पीएनबी खालसा कॉलेज के पास चला गया। वहां दोपहर 12 बजे बैंक से दो युवक बाहर निकले। उन्होंने उसे बातों में लगा लिया और एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर ले गए। वहां एक बुजुर्ग महिला पहले से ही मौजूद थी। उन युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिला दिया। उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपी उसके 60 हजार रुपये व गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गए।