{"_id":"672d31ead29daf491c001287","slug":"instructions-to-speed-up-work-on-chief-ministers-announcements-karnal-news-c-18-knl1008-514296-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कार्यों में तेजी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कार्यों में तेजी के निर्देश
विज्ञापन
- विस अध्यक्ष ने हलके से जुड़े कार्यों पर की समीक्षा, बोले - प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें काम
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणा के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उप मंडल अधिकारी राजेश सोनी से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सभी योजनाओं पर गहनता से चर्चा की।
कोहंड पुल, एनसीसी अकादमी, सभागार, कन्या कॉलेज, चौरा पुल, सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र, स्कूलों का अपग्रेडेशन, इंडो इजराइल सब्जी उत्कृष्ट केंद्र घरौंडा में किसानों के लिए हॉस्टल सहित अन्य परियोजनाओं पर चर्चा हुई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की मूलभूत जरूरत से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। अगर किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विकास को लेकर नई-नई परियोजना तैयार करें और विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाए। नॉन स्टॉप हरियाणा पॉलिसी के तहत विकास कार्यों की गति को तेज करें। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और रुके कार्यों में आई दिक्कतों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। ताकि इन कार्यों के होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिले।
विज्ञापन
विधायक ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। ताकि सुंदरता बढ़े और बीमारियों से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर सब्जी उत्कृष्ट केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर बिल्लू यादव भी उपस्थित रहे।