{"_id":"1c187a76aa31ee753640ccb88477d892","slug":"inld-rally-today-many-leader-to-attend-rally-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी हजार मीटर कपड़े से बना पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी हजार मीटर कपड़े से बना पंडाल
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र में देवी लाल की सौवीं जयंती पर शुक्रवार को होने वाले सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए इनेलो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
समारोह के लिए ब्रहृम सरोवर के समक्ष पंडाल बनाया गया है। पंडाल बनाने में लगभग अस्सी हजार मीटर कपड़ा लगाया गया है, जिसमें 60 हजार मीटर सफेद और 20 हजार मीटर हरा कपड़ा लगाया गया है। गौरतलब है कि इनेलो के इस तरह के शक्ति प्रदर्शन में इनेलो के तीन बड़े नेता मंच पर नहीं होंगे।
क्योंकि जेबीटी भर्ती घोटाले में ओमप्रकाश चौटाला और डॉ. अजय सिंह चौटाला और शेर सिंह जेल में हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अजय चौटाला के दोनों बेटे पिछले कई दिनों से समारोह के संबंध में हरियाणा में दौरा कर रहे हैं।
‘कांग्रेस और सीबीआई ने रचा षड़यंत्र’
अजय सिंह चौटाला के बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला से ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि वे अपने पिता और दादा से कभी इतने दूर नहीं रहे। दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस और सीबीआई ने मिलकर षड़यंत्र रचा और उनके पिता और दादा को जेल भेजा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस दौर से हम आज गुजर रहे हैं, पिता जी ने भी तब ऐसा दौर देखा होगा। इसीलिए हम आज मजबूत हैं। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों को जानबूझकर उनके दादा से मिलने नहीं दिया जा रहा।
दुष्यंत ने कहा कि इनेलो कांग्रेस को सत्ता से हटाकर ही दम लेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले सम्मान समारोह के मुकाबले इस बार कुरुक्षेत्र का मैदान छोटा पड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि इनलो का माइक्रोसॉफ्ट से टाइअप हुआ है। इसके तहत उन्हें 10 हजार कॉल फ्री दी गई है।
150 लोग जुटे हैं पंडाल बनाने में
हिसार के मलिक टेंट एंड डेकोरेटर के मालिक जितेंद्र मलिक ने बताया कि उनके पास पंडाल बनाने का ठेका है। पंडाल बनाने के लिए 150 लोग काम कर रहे हैं।
कई दिग्गज नेता आएंगे
इस समारोह में प्रकाश सिंह बादल, चंद्र बाबू नायडू, राव इंद्रजीत सिंह और देश के अन्य राज्यों से इस समारोह में कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुखतार अब्बास नकवी के आने की भी संभावना है।