{"_id":"dbd86220decad163d253e86b7b2c1cf0","slug":"inld-rally-today-many-leader-to-attend-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो का शक्ति प्रदर्शन आज, कई दिग्गज जुटेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो का शक्ति प्रदर्शन आज, कई दिग्गज जुटेंगे
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के सौवें जन्मदिवस पर शुक्रवार को होने वाले सम्मान दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस संबंध में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने वीरवार को समारोह स्थल का जायजा लिया। अरोड़ा ने बताया कि समारोह में कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, आध्रं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, असम गण परिषद् के संसदीय दल के नेता बीपी वैश्य, रामदास अठावले, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तरलोचन सिंह सहित कई राष्ट्रीय नेता इस समारोह में शिरकत करेंगे।
समारोह में ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता होंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र की रैली रिकार्ड तोड़ होगी। समारोह के बाद देश और प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन होना लाजमी है।
कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल रही है। पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ है। हर रोज एक नए घोटाले सामने आ रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र दहिया, युवा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल, जिला प्रधान कुलदीप, हलका प्रधान ओमप्रकाश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम, कमलेश, गुरविंद्र कौर, शगुन भारद्वाज, मुकेश और जूजू सिंगला उपस्थित थे।