फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Injured sarpanch representative died during treatment

घायल सरपंच प्रतिनिधि ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Injured sarpanch representative died during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गोली लगने से घायल गांव जानी के सरपंच प्रतिनिधि सुखबीर ने दिवाली के दिन इलाज के दौरान चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की हैं। सुखबीर की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
22 अक्तूबर की सुबह गांव जानी में गांव के एक आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सरपंच प्रतिनिधि सुखबीर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें उसे छह गोलियां लगी थी। चार गोलियां उसके शरीर के अंदर थी, जबकि दो उसकी बाजू व कंधे पर लगने के बाद निकल गई थी।
विज्ञापन

रंजिश के चलते वारदात का शक
जानकारी के अनुसार करीब ढाई साल पहले आरोपी भूपेन्द्र अमेरिका से डिपोर्ट होकर अपने गांव आया था। गांव में आने के बाद डेढ़ साल पहले ही भूपेंद्र की सरपंच प्रतिनिधि सुखबीर के परिवार के लोगों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बताया जाता है कि उस दौरान सरपंच प्रतिनिधि के परिवार के सदस्यों ने भूपेंद्र की पिटाई कर दी थी। इसको लेकर आरोपी भूपेंद्र सुखबीर से रंजिश रखने लगा था और बदला लेने की कोशिश में था। शनिवार को जब सुखबीर खेतों में बनाए डेरे से गांव की तरफ आ रहा था तो आरोपी ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सुखबीर की उम्र करीब 40 साल थी। उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़कियां और एक लड़का। सबसे छोटा लड़का पांच साल है। जबकि दो लड़कियां जिनकी उम्र 12 व 10 साल है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सहित तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। भूपेंद्र के गिरफ्तार होने के बाद पता चल पाएगा कि उसके साथ कार में अन्य तीन आरोपी कौन थे और उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। आरोपी की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed