फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information about the counterargument of agriculture in the science of science

विज्ञान के विद्यार्थियों में कृषि शिक्षा के प्रति पैदा की जाएगी रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Information about the counterargument of agriculture in the science of science
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों में कृषि शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने और शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देने की योजना है। प्रदेश सरकार के ‘हर खेत स्वस्थ खेत अभियान’ के द्वितीय चरण (2022-23) के तहत महाविद्यालयों व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी किसानों के खेतों में जाकर मिट्टी के नमूने एकत्रित करेंगे। इन नमूनों की भूमि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच उपरांत मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड किसानों को प्रेषित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया में विद्यार्थियों की भूमिका रहेगी।
कृषि विभाग हरियाणा के महानिदेशक कार्यालय से इस बाबत उच्चतर शिक्षा और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा को पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। प्रदेश में इस वर्ष 71 शिक्षण संस्थानों को चिन्हित किया है, जिनमें 45 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 26 राजकीय महाविद्यालय शामिल हैं। विद्यार्थियों को मिनी सॉयल टेस्टिंग किट भी प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक छात्र को 200 सैंपल एकत्रित करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

ये स्कूल-कॉलेज चिन्हित
योजना के तहत जिले में चार कॉलेज चिन्हित किए हैं। इनमें सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के बच्चे रांवर गांव में, रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के विद्यार्थी डबरी गांव में और राजकीय महिला कॉलेज घरौंडा के विद्यार्थी अराईपुरा गांव में मिट्टी के सैंपल लेने का कार्य करेंगे। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगोहा, ऊंचा समाना, घीड़ व सूभरी के विद्यार्थी अपने गांव में ही यह कार्य करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन करनाल के बच्चे टीकरी गांव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चे सलारू गांव व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहंड के बच्चे कोहंड गांव में ही सैंपल लेने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य उपनिदेशक कार्यालय से समन्वय बनाएंगे। संबंधित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से मिट्टी व सिंचाई पानी की जांच का प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया है। संबंधित गांव में मिट्टी का नमूना लेकर विद्यार्थी मोबाइल के माध्यम से उसका विवरण भी भरेंगे। प्रत्येक सैंपल के लिए विद्यार्थी को 40 रुपये दिए जाएंगे।
- डॉ. आदित्य प्रताप डबास, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed