फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information about stress management

Karnal News: तनाब प्रबंधन के बारे में दी जानकारी

Sun, 15 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 15 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Information about stress management
 मूनक आर्य कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में टाइटल देते विद्यार्थ
नीलोखेड़ी। सर्वोदय पब्लिक स्कूल सीकरी में शनिवार को सीबीएसई क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत आर्ट इंटिग्रेशन डोमेन-2 विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजित की गई। इंद्री के शहीद उधम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रिसोर्स पर्सन के रूप में मौजूद मुख्याध्यापिका ज्योति खरबंदा ने तनाव दूर करने के बारे में बताया। प्रधानाचार्य पूजा चौधरी, विद्यालय निदेशक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के बारे में किया मार्गदर्शन
इंद्री। अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में शनिवार को साइबर सुरक्षा विषय पर क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन आस्था सचदेवा ने शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अनुभव आधारित शिक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजू भाटिया ने रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक विजय अनेजा और सुनीता अनेजा ने प्रोत्साहित किया। संवाद
व्यक्तित्व विकास के बारे में कार्यशाला
मूनक। पाढ़ा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल ने शनिवार को सेल्फ ग्रूमिंग वर्कशॉप का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। अश्विनी ओराने इंटरनेशनल प्रशिक्षित को आमंत्रित किया गया। त्वचा और बालों की के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास व विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. विपिन कुमारी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन भी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई समारोह में छात्राओं ने दान किए पैसे
मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को बारहवीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। छात्राओं ने फैशन शो, प्रश्नोत्तरी, टैलेंट शो और नृत्य जैसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 12वीं कक्षा की छात्राओं ने गुरुकुल को 31 हजार की राशि दान कर प्रबंधन समिति को सम्मानित किया। गुरुकुल प्रधान सुखबीर सिंह मान, डाॅ. संदीप कंधवाल, डाॅ. सुनीता शहरावत, डाॅ. राजबाला आर्य, भगवान, ईश्वरी मान और नरेंद्र मान माैजूद रहे। संवाद
सोशल मीडिया के नकारात्मक पहलू बताए
करनाल। महर्षि दयानंद राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया के युग में युवा महिलाओं में शारीरिक छवि और आत्म धारणा विषय व्याख्यान का आयोजन किया। डाॅ. दिव्या जैन ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में स्वयं की वास्तविक पहचान को स्वीकार करना जरूरी है। संवाद

स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र किए वितरित
करनाल।
डीएवी पीजी काॅलेज में सात दिवसीय दिन-रात शिविर का शनिवार को समापन हुआ। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूनम वर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने सभी स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति व काॅलेज प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. रामपाल सैनी ने समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित किया। डॉ. बलराम शर्मा, डॉ. प्रतिभा, डॉ. रेखा, डॉ. अंशु, डाॅ. मनीषा, वीरेंद्र, डाॅ. अनीता, अनुज, विक्रम हरित आदि मौजूद रहे। संवाद

 मूनक आर्य कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में टाइटल देते विद्यार्थ

 मूनक आर्य कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में टाइटल देते विद्यार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed