फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Information about agricultural innovation given to farmers

Karnal News: किसानों की दी कृषि नवाचार की जानकारी

Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Information about agricultural innovation given to farmers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। काछवा के निकट स्थित गुरबचन सिंह फाउंडेशन फॉर रिसर्च, एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (जीएसएफआरईडी) के अनुसंधान केंद्र पर किसान मेला आयोजित किया गया। जिसमें विकसित कृषि नवाचारों और प्रौद्योगिकियों को किसानों के साथ साझा किया गया। एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल से आय दोगुनी करने की तकनीकि बताई गई।
पूर्व कृषि आयुक्त एवं पूर्व अध्यक्ष एएसआरबी डॉ.गुरबचन सिंह के संयोजन में आयोजित किसान मेले में फरो इरिगेटेड रेज्ड बेड प्लांटिंग (एफआईआरबी) तकनीक, प्राकृतिक और जैविक खेती की तकनीक, फलों और भूनिर्माण पौधों की गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री की जानकारी के साथ उच्च उपज देने वाली, जलवायु स्मार्ट, कीट प्रतिरोधी, गेहूं की नई किस्मों डीबीडब्ल्यू-327, डीबीडब्ल्यू-377, डीबीडब्ल्यू-386, पीबीडब्ल्यू-872 की जानकारी दी गई। मेले में विशेष तौर पर बाबा कश्मीर सिंह, बाबा जस्सा सिंह, आईसीएआर के पूर्व डीडीजी डॉ. एमएल. मदन, एमएचयू के कुलपति डॉ. एसके. मल्होत्रा, सीएसएसआरआई के निदेशक डॉ. आरके. यादव, पूर्व निदेशक डॉ. पीसी. शर्मा, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के निदेशक डॉ. एनएच. मोहन, जी, राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष विजय सेतिया सहित कई बड़े वैज्ञानिक व उद्यमियों ने मेले में सहभागिता की।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने किसानों के कल्याण और बेरोजगार युवाओं व छात्रों में कौशल एवं उद्यमिता विकास के लिए जीएसएफआरईडी द्वारा शुरू की गई गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एमएल मदान ने कृषि को टिकाऊ और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीला बनाने के लिए फसलों के साथ पशुधन को एकीकृत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed