फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Industrial expos become bridges of progress: Chawla

प्रगति के सेतु बनते हैं इंडस्ट्रियल एक्सपो : चावला

Sun, 24 Nov 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 24 Nov 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Industrial expos become bridges of progress: Chawla
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और हरियाणा चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) के सहयोग से फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट की देखरेख में शहर की नई अनाज मंडी में स्किल टैक इंडस्ट्रियल एक्सपो शुरू किया गया है। एमएसएमई के एडीसी संजीव चावला ने कहा कि ये एक्सपो में लघु और सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हैं, इसमें छोटे उद्यमियों को भी अपने उत्पाद बेचने और लोगों के सामने लाने का मौका मिलता है।
एक्सपो में देश के विभिन्न हिस्सों से उद्यमियों ने अपने स्टाल लगाए हैं। फूड, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, फार्मा, आयुर्वेद, पैकेजिंग ,पेपर राइस एग्रीकल्चर, नई उद्यमिता से संबंधित स्टाल लगे हैं। मुख्य अतिथि एमएसएमई के एडीसी संजीव चावला ने शुभारंभ किया। इस मौके पर हरियाण चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल, विशिष्ट अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के आरएम जगजीत सिंह, फार्मा के प्रधान आरएल शर्मा, चैंबर करनाल प्रधान सुशील जैन, महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, नरेंद्र गुप्ता, नारायण गोयल व महेश चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजक बीरेंद्र ढींगडा, सीजी ढींगड़ा, वासुदेव ढींगड़ा, संजीव मक्कड़ ने बताया कि इस मेले में सभी आयु वर्ग के लिए मनोरंजन के लिए व्यवस्था की गई हैं। टैलेंट हंट भी हो रहा है। हरियाणा चैंबर आफ कामर्स के महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने बताया कि इस एक्सपो के माध्यम से एक छत के नीचे इंडस्ट्रीज के वायर और सेलर के बीच एक सेतु बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजीव चावला ने कहा कि एमएसएमई द्वारा खरीदारों और विक्रेताओं को एक मंच पर लाने के लिए इस तरह के मेलों के आयोजन में सहायता करती हैं। एमएसएमई स्टॉल लगाने वालों को अनुदान देती है। इस मौके पर सतीश चावला, मनोज अरोड़ा, गुरबख्श मनचंदा, विजय सेतिया, पंकज भारती आदि कई बड़े उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed