फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indri was the most expensive zone

सबसे महंगा जोन रहा इंद्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Indri was the most expensive zone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में शराब के ठेकों को लेकर ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुक्रवार को डीसी कार्यालय के सभागार में की गई। इस दौरान 29 जोन में आने वाले सभी शराब ठेकों को 274 करोड़ रुपये दिया गया। जबकि 205 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया था। एक जोन में चार ठेके हैं। उधर, शहर में सबसे महंगे ठेकों में सेक्टर 12, अस्पताल चौक, नमस्ते चौक, बलड़ी बाईपास, मेरठ रोड चौक स्थित ठेकों को ही माना जाता है, जो सबसे महंगे दामों पर अलॉट होते रहे हैं। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा 33.84 फीसदी रकम सरकार के खजाने में अधिक आई है। डीसी अनीश यादव, जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त आरके नैन व सेल टैक्स अधिकारी की कमेटी की निगरानी में देर रात तक यह प्रक्रिया पूरी की गई। जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त आरके नैन ने बताया कि इस बार सबसे महंगा जोन इंद्री रहा, जो 18 करोड़ 57 लाख में बिका जबकि दूसरे नंबर पर कुंजपुरा जोन रहा, जो 17.71 लाख में छूटा। इस बार एक ही समय में पूरे जिले के ठेकों के टेंडर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed