फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indoor urban tops rural in traditional games

इंडोर में शहरी तो परंपरागत खेलों में ग्रामीण अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Indoor urban tops rural in traditional games
56: कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खेल कुद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंते ?
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी कुश्ती, कबड्डी आदि में आगे रहे जबकि ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, दौड़, वॉलीबॉल आदि खेलों में शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी आगे रहे। सोमवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के कुछ खेलों परिणाम के साथ मंगलवार को हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम भी जारी किए गए।
खंड स्तरीय स्कूली पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का मंगलवार को दूसरा दिन था। जिसमें खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, जिमभनास्ट, वॉलिबॉल, ताइक्वांड़ो, कुश्ती, सॉफ्टबॉल कबड्डी इत्यादि खेल इवेंट में हिस्सा लिया। दूसरे दिन के खेल आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कर उप प्रधानाचार्य अंजू सरदाना ने सभी खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 अगस्त से एक सितंबर के बीच होने वाली खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद सात से 10 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान एईओ संगीता, अंजू, अर्चना, वंदना, पूनम, विजय पाल, बलवंत सिंह, नितिन, गगनदीप, राकेश, महेंद्र, विरेंद्र और एबीआरसी ईशा चौधरी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम
विजेता विद्यार्थी जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे
- अंडर-14 बॉक्सिंग में समीर, कार्तिक, लवीश, पारव चौहान, पार्थ शर्मा, लक्ष्य, मंयक, हितेश, रिषभ, इशांत
- अंडर-17 बॉक्सिंग में रिशु, विशाल, देव कुमार, सुशांत, करमान्य, हर्षित, प्रियांशु, सत्यजीत, पुष्कर, समरप्रीत
- अंडर-14 ताइक्वांडो में आकाश, दिपिश, रिजुअल, चैतन्या, हरमीत सिंह, अरपन दीप
- अंडर-17 ताइक्वांडो में हर्ष, राजबाली, विराट।
- अंडर-14 तथा 17 सॉफ्टबॉल में एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित
- अंडर-19 के पांच हजार मीटर फाइनल में जीएसएसएस टिकरी के साहिल प्रथम
- अंडर-19 के जेवेलिन थ्रो में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के हिमांशु प्रथम व वीपी इंटनेशनल स्कूल के राघव द्वितीय
- अंडर-14 के 110 मीटर हर्डल के फाइनल में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के हर्षित और तनिष्क अव्वल
- अंडर-19 के चार सौ मीटर रिले दौड़ में जीएसएसएस बड़ागांव के गौरव प्रथम
- अंडर-19 के चार सौ मीटर रिले दौड़ में डीएवी स्कूल प्रथम और एसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वितीय
- अंडर-19 500 मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल प्रथम और एसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वितीय
- अंडर-17 कब्बड़ी में बीआरडी स्कूल कलवेहड़ी प्रथम व गुरुनानक स्कूल संगोहा द्वितीय
- अंडर-19 कब्बड़ी में बीआरडी स्कूल कलवेहड़ी प्रथम व ओपीएस इंटरनेशन स्कूल द्वितीय
- अंडर-19 के दो सौ मीटर दौड़ में डीएवी स्कूल के अनुज प्रथम, जतिन द्वितीय व इंडस पब्लिक स्कूल के प्रियांशु तृतीय
- अंडर-19 के 100 मीटर दौड़ में डीएवी सेंचरी दरड़ के चिराग प्रथम, जीएमएसएसएसए माडल टाउन के लक्ष्य द्वितीय व डीएवी स्कूल के गौरव तृतीय
- अंडर-19 के लंबीकूद में जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विजय प्रथम, जीएसएसएस रंबा के गौरव द्वितीय व ओपीएस स्कूल दनियालपुर के घ्रुव तृतीय
- अंडर-14 के ऊंचीकूद डीएवी स्कूल के अनुज प्रथम व जीएचएस नंगला मेघ के अमित द्वितीय
- अंडर-19 के ऊंचीकूद में जीएसएसएस बड़ागांव के गौरव, एसडी स्कूल के गितेश व सीएस स्कूल के वेदांत अव्वल रहे
- अंडर-17 के वालीबाजल में सीएस स्कूल काछवा प्रथम व पीपीएस कुंजपुरा द्वितीय स्थान
- अंडर-14 के वालीबाल में दयाल सिंह मुख्य शाखा प्रथम व सेक्टर-7 दयाल सिंह स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed