फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indian volleyball team in Bahrain became runner-up after twenty years

बहरीन में भारतीय वॉलीबॉल टीम बीस वर्ष बाद बनी उपविजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Indian volleyball team in Bahrain became runner-up after twenty years
Indian volleyball team in Bahrain became runner-up after twenty years
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ के निर्देशन में 22 से 29 अगस्त के बीच रिफा, बहरीन में आयोजित अंडर-20, 21वीं एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत सहित एशिया के 17 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें सोमवार को ईरान के साथ हुए फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीतकर भारतीय टीम चैंपियनशिप की उपविजेता बनी। टीम के सदस्य रहे कर्ण नगरी के उपलाना गांव निवासी अमन कुमार और कैथल के अजय कुमार ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
वॉलीबॉल कोच नरेश कुमार ने बताया रिफा के बहरीन में आयोजित हुई अंडर-20, 21वीं एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 29 अगस्त के बीच किया गया। वहीं, 20 वर्ष के अंतराल में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में खेलते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबला ईरान से 1-3 (12-25, 19-25, 25-22, 15-25) से हार गई। अपनी फुर्ती के लिए जाने जाने वाले करनाल के अमन की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

भारतीय टीम के कैप्टन दुष्यंत सिंह जाखड़ को एशिया के सर्वश्रेष्ठ अवरोधक पुरस्कार, बेस्ट ब्लॉकर ऑफ एशिया अवॉर्ड और कार्तिकेयन को एशियन वॉलीबॉल परिसंघ द्वारा एशिया के सर्वश्रेष्ठ बेस्ट लिबरो ऑफ एशिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़ और करनाल के अमन कुमार के शानदार प्रदर्शन के साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ी तनिश, समीर चौधरी, अजीत शेखो, हर्षित द्वारा समर्थित गिरि, सचिन डागर और लिबरो कार्तिकेयन ने इस असाधारण उपलब्धि को हासिल किया। इस प्रदर्शन से, भारतीय अंडर -21 वॉलीबॉल टीम ने एफआईवीबी वॉलीबॉल मेन्स यू 21 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। खिलाड़ियों और मुख्य कोच जीई श्रीधरन, राजेश और सहायक कोच प्रवीण शर्मा और प्रबंधक प्रो. नलकथ बशीर और एफआईवीबी इंटरनेशनल रेफरी डॉ नरेंद्र सिंह क्षत्रिय सहित हरियाणा वॉलीबॉल संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed