फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indian from Narukhedi dies in road accident in America

Karnal News: नरूखेड़ी के भारत की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Indian from Narukhedi dies in road accident in America
- पिता ने 40 लाख रुपये कर्ज लेकर डोंकी के जरिए भेजा था अमेरिका
विज्ञापन

- एक निजी स्टोर पर करता था नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला। नरुखेड़ी गांव निवासी भारत नरवाल की अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह तीन साल पहले साइप्रस से पढ़ाई करके भारत लौटा था। उसके बाद अमेरिका चला गया। बेटे की मौत की सूचना के बाद माता-पिता व बड़ी बहन सदमे में हैं। गांव में मातम पसरा है। मृतक के चचेरे भाई रविंद्र नरवाल ने बताया कि उसके चाचा ऋषिपाल ने रिश्तेदारों से 40 लाख रुपये कर्ज लेकर भारत को डोंकी के रास्ते अमेरिका भेजा था। वह करीब आठ माह से न्यू जर्सी सिटी में एक स्टोर पर काम कर रहा था। उसके साथ एक मैक्सिको का युवक भी था। 17 अक्टूबर की रात को वह स्टोर से अपना काम खत्म करके दोस्त की गाड़ी से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। जिसमें भारत और उसके दोस्त की मौत हो गई।
पिता से एक दिन पहले हुई थी बात

पिता ऋषिपाल ने बताया कि हादसे से एक दिन पहले ही उसकी भारत से बात हुई थी। वह कह रहा था कि पापा आप टेंशन न लो मैं जल्द कर्ज चुका दूंगा। उसे स्टोर पर अच्छा काम मिल गया है, लेकिन अगले दिन ही अमेरिका से उसके बेटे की मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन


परिवार का इकलौता बेटा था भारत

चचेरे भाई रविन्द्र ने बताया कि भारत अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। भारत को उसके माता-पिता ने बड़े दुलार से पाल कर बड़ा किया था। अब जब बेटा कमाने लगा तो वह उन्हें छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल का खिलाड़ी था भारत

ग्रामीणों ने बताया कि भारत फुटबॉल का खिलाड़ी था। वह स्टेट लेवल तक फुटबॉल खेल चुका था। उसकी मौत के बाद माता-पिता सदमे में हैं। बहन का रो रो कर बुरा हाल है। बहन व मां को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका बेटा व भाई अब वापस नहीं आ पाएगा। ग्रामीणों व परिजनों ने मांग की है कि सरकार उनके बेटे का शव भारत लाने में मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed