फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Incresing recovery rate but death toll is not stopping

बढ़ रहा रिकवरी रेट पर नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Incresing recovery rate but death toll is not stopping
कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ रहा है, लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 394 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 600 लोगों ने महामारी को मात दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है, जबकि कोरोना गाइडलाइन के तहत 17 का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

शहर के बाद अब गांवों में भी कोरोना पांव पसार रहा है। रविवार को भी 95 गांव से 181 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें मूनक गांव में तीन केस पॉजिटिव और दो की मौत भी हो गई है। वहीं सबसे ज्यादा 24 केस नलीपार टिल्ला में मिले हैं। इससे अलग बरसत में 8, खेड़ी नरू में 7, रंदौली में 6, कुंजपुरा में 4, रसलपुर कलां में 3, सिकरी में 7, ऊंचा समाना में 5, रंबा में 4, सालवन, बल्ला में तीन तीन केस पॉजिटिव मिले हैं। इससे अलग गांव में एक एक व दो दो केस सामने आए हैं। दूसरी ओर करनाल का रिकवरी रेट 86 प्रतिशत हो गया है और पॉजिटिविटी रेट 8.44 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है।
विज्ञापन

30 से 80 वर्ष के लोगों की गई जान
गांव राजौंद निवासी 35 वर्षीय महिला, आनंद विहार कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, सांभली निवासी 30 वर्षीय महिला, यूपी के मेरठ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-16 निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, करनाल निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-13 निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, सोनीपत निवासी 60 वर्षीय महिला, नसीरपुर निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, मोती नगर निवासी 71 वर्षीय महिला, मूनक निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-8 निवासी 78 वर्षीय व्यक्ति, प्योंत निवासी 80 वर्षीय महिला, मूनक निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, डाकवाला गुजरान निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, कनिका विहार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हालात
सैंपल लिए - 341317
निगेटिव - 305911
पॉजिटिव - 36304
एक्टिव - 4672
ठीक हुए - 31222
मौत - 410
छह हजार डोज पहुंची, 21 केंद्रों पर 5956 लाभार्थियों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग के पास शनिवार रात को 18 से 44 उम्र के लाभार्थियों के लिए 6 हजार डोज पहुंच गई है। रविवार को वैक्सीनेशन के लिए 18-44 वर्ष के लाभार्थी सबसे आगे रहे और 4693 लाभार्थियों ने टीका लगवाया, अब तक का रिकार्ड है। सभी उम्र के लाभार्थियों की बात करें तो 21 केंद्रों पर 5956 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों की बात करें तो 12, फ्रंट लाइन वर्करों की बात करें तो 73, 45-60 उम्र के 935 और 60 से अधिक उम्र के 253 लाभार्थियों ने टीका लगवाया।

लाकडाउन बढ़ा, गाइडलाइन का पालन करें : जिलाधीश
करनाल। जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत 24 मई सुबह 5 बजे तक लाकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सभी लोग गाइड लाइन का पालन करें और बिना आवश्यक कार्यों के घर बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed