फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increased surveillance at examination centers, superintendent responsible if phone is received during duty

Karnal News: परीक्षा केंद्रों पर बढ़ी निगरानी, ड्यूटी में फोन मिला तो अधीक्षक जिम्मेदार

Mon, 02 Mar 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Increased surveillance at examination centers, superintendent responsible if phone is received during duty
करनाल। हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के बीच मोबाइल फोन को लेकर निगरानी और सख्ती और बढ़ा दी गई है। अन्य जिलों में उड़नदस्ता निरीक्षण में ड्यूटी के दौरान कुछ स्थानों पर स्टाफ के पास मोबाइल मिलने की आशंका के बाद अब साफ कर दिया गया है कि परीक्षा भवन में ड्यूटी के समय किसी भी पर्यवेक्षक के पास मोबाइल मिला तो इसकी जिम्मेदारी सीधे केंद्र अधीक्षक की होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और डीएलएड परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 के दौरान परीक्षा भवन में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रखने को दोहराया है। बोर्ड के उड़नदस्तों ने हाल ही में विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर ड्यूटी दे रहे पर्यवेक्षकों के पास मोबाइल होने की सूचना मुख्यालय तक पहुंची, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा शुरू होने से पहले सभी पर्यवेक्षक, कर्मचारी और अन्य स्टाफ सदस्य अपने मोबाइल फोन केंद्र अधीक्षक के पास जमा कराएंगे। मोबाइल सुरक्षित रूप से लॉक में रखे जाएंगे और परीक्षा समाप्ति के बाद ही लौटाए जाएंगे।
विज्ञापन



करनाल में इस समय 77 स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। जिले की पांच उड़नदस्ता टीमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग केंद्रों पर निरीक्षण कर रही हैं। उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज सुरेश सैनी ने बताया कि अब तक अधिकांश केंद्रों पर व्यवस्था सही पाई गई है। कहीं भी कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की पांच उड़नदस्ता टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। परीक्षा की गोपनीयता सर्वोपरि है। सभी केंद्रों पर ड्यूटी देने वाले प्राचार्य, पर्यवेक्षक और स्टाफ को नियमों की जानकारी दे दी गई है। -अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed