{"_id":"6934813f7fa99a2a180378f9","slug":"increased-greenery-in-sector-32-urban-estate-karnal-news-c-18-knl1018-795788-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेक्टर-32 अर्बन एस्टेट में बढ़ेगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेक्टर-32 अर्बन एस्टेट में बढ़ेगी हरियाली
Sun, 07 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-32 अर्बन एस्टेट में ईडब्ल्यूएस की साइट की ओर सौंदर्यीकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रोजेक्ट के तहत पार्कों और मुख्य सड़कों के किनारे नए पौधे लगाए जाएंगे। पार्कों में भी काम किया जाएगा। बागवानी विंग योजना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च करेगी। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसी तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
सेक्टर-32 के पार्कों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए उनमें ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। बच्चों के लिए झूले, स्लाइड, क्लाइंबिंग फ्रेम और अन्य सुरक्षित खेल उपकरण भी लगाए जाएंगे। बैठने के लिए नई मजबूत बेंच स्थापित की जाएंगी। पार्कों के मार्गों को भी दुरुस्त किया जाएगा। सेक्टर-32 की प्रमुख सड़कों के किनारे भी पौधरोपण किया जाएगा। बागवानी विंग ने ऐसे पौधे चुने गए हैं जो कम पानी में भी अच्छी तरह विकसित हो सकें और प्रदूषण नियंत्रण में मदद करें। पौधों के साथ-साथ सड़क किनारे खाली पड़ी जगहों पर घास लगाने की योजना भी तैयार की गई है।
प्राधिकरण के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर धर्मवीर ने बताया कि एचएसवीपी की बागवानी विंग की ओर से से काम किया जाएगा। इसमें पौधों की देखभाल, जिम और खेल उपकरणों का रखरखाव और पार्क की स्वच्छता की जिम्मेदारी कार्यकारी एजेंसी को तीन वर्षों तक दी जाएगी। इस अवधि में एजेंसी को पौधों को नियमित पानी देना, खाद डालना, घास की कटाई, साफ-सफाई और उपकरणों की मरम्मत सुनिश्चित करनी होगी। प्राधिकरण समय-समय पर निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता भी परखेगा।